राजनांदगांव – ग्राम पंचायत महरूम खुर्द में नव निर्वाचित सरपंच चुनाव में श्रीमती इन्दु वर्मा को सरपंच पद के लिए भारी मतों से विजयी बनाया गया ।
उल्लेखनीय है कि महरूम खुर्द पंचायत की पूर्व सरपंच के खिलाफ पंचों के द्वारा अविश्वास प्रास्तव लाया गया था । जिसके बाद उन्हें सरपंच पद से विश्वासमत पूर्ण प्राप्त न कर पाने के कारण हटा दिया गया।
निर्वाचन अधिकारी द्वारा चुनाव की नयी तारीख की घोषणा के बाद कल २८ जून २०२२ को चुनाव कराया गया । जहाँ श्रीमती इन्दू वर्मा को ५९ मतों से विजय हासिल की ।
समस्त ग्रामवासियों को धन्यवाद व आभार देते हुए कहा कि अपना किमती वोट एवं बहुमूल्य समय देकर मुझे विजय बनाने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद और सभी आदरणीय वरिष्ठगणों को मेरा आभार ।