राजनांदगांव, जी ई रोड पर कल रात अंबेडकर चौक से भदौरिया चौक तक का नजारा कुछ ऐसा था जिसमे दो युवक स्कूटी में अपनी जान जोखिम में डालते नजर आए। kadwaghut.com के पाठक द्वारा भेजे गए वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक स्कूटी को नागिन की तरह लहराते हुए चला रहा था।
बड़े-बुजुर्ग हमेशा सलाह देते हैं कि सड़क पर सावधानी से चलना चाहिए, लेकिन हीरोपंती दिखाने के चक्कर में कई लोग इस सलाह को नजरअंदाज कर देते हैं। वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि कैसे युवक बाइक को बीच सड़क पर तेजी से लहराते हुए गुजर रहे हैं। इस तरह का खतरनाक स्टंट न केवल उनके लिए बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों के लिए भी बेहद खतरनाक हो सकता है। ऐसे लोगो पर यातायात विभाग को सख्ती बरतने की आवश्यकता है। ऐसे लापरवाह चालकों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए ताकि सड़क पर सभी की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करना कितना महत्वपूर्ण है। युवा वर्ग को विशेष रूप से इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि हीरोपंती दिखाने के चक्कर में वे अपनी और दूसरों की जान को खतरे में न डालें।
kadwaghut.com के पाठक से यह आग्रह करता है की
सड़क सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है। वाहन चलाते समय हमें हमेशा सावधानी बरतनी चाहिए और सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करना चाहिए। हेलमेट पहनना, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाना और सही दिशा में वाहन चलाना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। याद रखें, आपके एक गलत कदम से न केवल आपकी बल्कि कई अन्य लोगों की जान भी खतरे में पड़ सकती है।
सभी पाठकों से अनुरोध है कि इस तरह की घटनाओं से सबक लें और सड़क पर सुरक्षित रूप से चलने का संकल्प लें। अपने परिवार और दोस्तों को भी सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करें। यातायात नियमों का पालन करना और जिम्मेदार वाहन चलाना हम सभी की जिम्मेदारी है।
देखें वीडियो:
सुरक्षित रहें, सतर्क रहें!