राजनांदगांव। आनंद मार्ग प्रचारक संघ के जिला सचिव सुनील रामटेके ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर डोंगरगांव के धुधुवा ग्राम में उसकी निजी भूमि पर की जा रही अवैध मुरूमं खनन को रोके जाने की मांग की है तथा अवैध मुरूम खनन कर्ताओं पर उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

प्रार्थी द्वारा कहा गया है कि वह वार्ड क्रं. 4 नया ढ़ाबा का मूल निवासी है। उनकी संस्था आनंद मार्ग प्रचारक संघ के नाम पर डोंगरगांव के अंतर्गत् ग्राम धुधुवा में कृषि भूमि खसरा नं. 10 रकबा 4.6710 हेक्टेयर का है। उक्त भूमि पर अवैध मुरूम खनन की जानकारी होने पर संस्था के सदस्य के साथ मौके पर गया तो 21 फरवरी को दोपहर 2 बजे माजदा गाड़ी क्रं. सीजी 08 वाय 2454 में उक्त निजी भूमि से अवैध मुरूम परिवहन करते देखा गया। मौके पर जैसे ही पहुंचार फरार हो गया। उक्त संबंध में प्रार्थी द्वारा निवेदन किया गया है कि उसकी संस्था की भूमि पर की जा रही अवैध मुरूम खनन तत्काल रोकी जाए व सम्बधितजनों पर उचित कार्रवाई की जाए।