भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन की नई सूची जारी होने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। इस सूची में बालोद से तीन नेताओं को शामिल किया गया है, वहीं राजनांदगांव जिले से केवल रामजी भारती को उपाध्यक्ष और सांसद संतोष पांडे को मुख्य प्रवक्ता का दायित्व मिला है।



भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा की सहमति से जारी हुई नई नियुक्ति सूची में कई जिलों के नेताओं को स्थान मिला है।
लेकिन राजनांदगांव के अधिकांश दिग्गज नेताओं को इसमें जगह नहीं दी गई।
केवल रामजी भारती को उपाध्यक्ष और सांसद संतोष पांडे को मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है।
इसके अलावा किसी भी राजनांदगांव नेता को पद नहीं मिला।
राजनीतिक हल्कों में चर्चा है कि कभी प्रदेश संगठन में मजबूत पकड़ रखने वाले राजनांदगांव के नेताओं का प्रभाव अब घटता दिख रहा है।
महामंत्री पद के लिए चर्चाओं में रहे एक नाम को भी सूची में स्थान नहीं मिला।
चौक-चौराहों पर यह सवाल उठ रहा है कि आखिर अब राजनांदगांव नेताओं का प्रदेश संगठन में क्या वजूद बचा है।