सरकार का इंजन बगैर पटरी के दौड़ रहा है जिससे सिर्फ क्षति पहुंच रही है – मोनू बहादुर
राजनांदगांव।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर जिला भाजयुमो ने साईकल रैली निकाली। इस यात्रा का उद्देश्य नेताजी के विचारों के साथ ही प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं से किए जा रहे छल और बढ़ते अपराध की ओर ध्यान आकर्षण कराना था। जिला भाजयुमो अध्यक्ष मोनू बहादुर सिंह ने कहा कि – प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में उत्तर-दक्षिण व ग्रामीण मंडल के तत्वावधान साईकल यात्रा का आयोजन किया गया।
भाजयुमो की यह साईकल रैली सोमवार को गायत्री मंदिर के सामने से शुरु हुई। नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित कर नेताओं ने उनके विचारों को सामने रखा। इसके बाद प्रदेश उपाध्यक्ष मधुसूधन यादव, प्रदेश प्रवक्ता नीलू शर्मा, जिला भाजपा महामंत्री राजेन्द्र गोलछा, निगम नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु , दक्षिण मंडल अध्यक्ष तरुण लाहरवानी ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। यात्रा में शामिल युवा नारों के साथ आगे बढ़े। दूसरा पड़ाव भारत माता चौक था। यहां से यात्रा मानव मंदिर, गुरुनानक चौक होते हुए शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय के सामने पहुंची जहां कार्यक्रम का समापन किया गया।
भाजयुमो जिला अध्यक्ष मोनू बहादुर सिंह ने कहा कि – नेताजी सुभाषचंद्र बोस संघर्ष का पर्याय हैं। उनकी जयंती के मौके पर हमने कांग्रेस की प्रदेश सरकार के कुशासन का विरोध किया है। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि – कांग्रेस ने वायदा खिलाफी की। युवाओं को रोजगार मिल सका न ही बेरोजगारी भत्ता। प्रदेश में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। शासकीय संस्थानो सहित अस्पताल – कॉलेजों में भी सरकार के खिलाफ बगावत के सुर हैं। प्रदेश भर में हड़ताल और प्रदर्शन जारी है। इससे स्पष्ट है कि, इस सरकार का इंजन बगैर पटरी के दौड़ रहा है जिससे सिर्फ क्षति ही पहुंच रही है।
उक्त रैली में जिला अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष इरफान खान, मंडल उपाध्यक्ष सुमित भाटिया, कमलेश सूर्यवंशी, जिला उपाध्यक्ष द्वय विवेक शर्मा, देवाशीष झा, ज़हीर अब्बास, जिला मंत्री पिंटू वर्मा, शिवम यादव, जय शर्मा,सोमेश मानिकपुरी, आशुतोष सिंह,सोहन चौरसिया, उत्तर व दक्षिण मंडल के अध्यक्ष सज्जन सिंह ठाकुर, प्रखर श्रीवास्तव, आशीष जैन, प्रह्लाद सिन्हा,आदित्य पराते, साहिल गोलछा, आशु डहरिया, अंशुल श्रीवास्तव, अभिषेक यादव,भूपेश पराते, हिमांशु पात्रे, अनिकेत, तन्नू, साहिल, मोहन, छोटू, आदर्श, प्रजव्वल गुप्ता, जितेंद्र आर्या, आशु कसेर, राघव ठक्कर, राहुल यादव , सिद्धार्थ गौतम , विनय विश्वकर्मा, मिर्जा अमीर, अभिषेक झा, प्रशांत सोनी, अध्याय चौबे, अमित दुबे, रवि बंजारे, बिल्लू, मोनू, अनिल, भावेश, दिनेश बंजारे, अभिषेक शर्मा, सूरज सिंह राजपूत, आशीष सिन्हा, सौरभ सिंह राजपूत, भूपेश साहू, रवि राजपूत, गीतेश्वर श्रीवास, रवि साहू, खुशाल यादव, सुवितेश श्रीवास्तव, अमितेश झा, नितेश नायक, कृष्णा निषाद, प्रवीण शुक्ला, संयम जैन, अभिषेक सेन, जैकी सोनकर, विकास साहू, रोहित सिन्हा, प्रकाश सोनी, महेश्वर सोनकर, गोल्डी दुबे, संभव बैद, अशोक सिन्हा मौजूद रहे। साथ ही ग्रामीण युवा मोर्चा मंडल के विवेक वैष्णव, वेद प्रकाश सिन्हा, खिलेश्वर साहू, रजत वैष्णव, भीष्म साहू, हितेंद्र यादव, चुनेश्वर, चंदू लाल साहू, चन्दन साहू, बिट्टू श्रीवास्तव भी रैली में शामिल हुए।