राजनांदगांव| ब्लाक के ग्राम मोखली में 40 वर्षीय ग्रामीण ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना गुरुवार सुबह की है। ग्रामीण की लाश सामुदायिक भवन के पहले पीपल पेड़ पर फंदे पर लटकी देखी गई। ग्रामीणों के मुताबिक 40 वर्षीय छबिलाल साहू की पत्नी लीला बाई पंचायत चुनाव में सरपंच प्रत्याशी रही है। लेकिन उन्हें चुनाव में हार मिली। आशंका है कि इसी से परेशान होकर छबिलाल साहू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छबिलाल गुरुवार सुबह 5 बजे उठे और घर के मवेशियों को बाहर छोड़ा। इसके बाद घर नहीं लौटे। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने उसे सामुदायिक भवन के पीछे मौजूद पेड़ में फंदे पर लटका देखा। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।