राजनांदगांव गौरी नगर अंडरब्रिज में चल रहे निर्माण के दौरान पानी की पाइप लाइन का ज्वाइंट टूट गया। इससे गुरुवार शाम पटरी पार के वार्डों में शाम को पानी की सप्लाई नहीं हो सकी। शुक्रवार सुबह भी देर से आपूर्ति की जानकारी निगम प्रशासन ने दी है।
ज्वाइंट टूटकर अलग होने से मेन राइजिंग पाइप लाइन में आई दिक्कत से टांकाघर टंकी से सप्लाई वाले पटरी पार के हिस्से चिखली, स्टेशनपारा, शिक्षक नगर, सोलह खोली, गौरी नगर सहित आसपास के हिस्से में पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी।