किसने की वीडियों और फोटो में छेडछाड
राजनांदगांव . शहर में कावड यात्रा के दौरान महापौर हेमा देशमुख के हाथों में उल्टा तिरंगा मामले में भाजपा ने एफ आई आर की मांग की थी वहीं आज फिर नया विडियों सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जिसमें पार्षद मणीभास्कर गुप्ता के हाथों में उल्टा तिरंगा नजर आ रहा है जिसको लेकर मणीभास्कर गुप्ता ने कहा कि यह विडियों एवं फोटों में छेडछाड की गई है जिसे लेकर उन्होंने एसपी एवं शहर थाने में शिकायत दर्ज कराई है मणी भास्कर ने कहा है कि यदि इस मामले में कार्यवाही नही की गई तो मैं इस मामले में कोर्ट का दरवाजा खटखटाउगी . मेरे खिलाफ राजनीतिक षडयंत्र कर मुझे बदनाम कर मुझे फसाने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि मेरे पास ओरिजनल फोटो एवं वीडियों है.

