प्रति दिन जिले के अधिकारियों कर्मचारियों के जन्म दिन के अवसर पर उन्हें ग्रीटिंग, मिठाई एवं पुष्पगुछ भेंट कर दी जाती है 01 दिन का अवकाश
दिनांक 28.07.2022 को पुलिस अधीक्षक कार्यलय में पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकु द्वारा 01 आरकक्ष 1349 अशोक कुमार भुआर्य, 02 आरक्षक 1735 किशोर कुमार, 03 आरक्षक 1762 धर्मेन्द, 04 आरक्षक 1828 अविलेश को जन्म दिन के अवसर पर ग्रीटिंग, पुष्पगुच्छ एवं मीठाई भेंट कर दी गई बधाई एवं शुभकानाएं साथ ही उन्हें 01 दिन का अवकाश देकर अपने परिवार के साथ समय व्यतीत कर जन्मदिन मनाने हेतु कहा गया।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) अकाश मरकाम, डीएसपी नेहा वर्मा, डीएसपी (ऑप्स) अजीत ओगरे एवं कार्यालयीन स्टाफ उपस्थित थे। अपने कप्तान के हाथों भेंट पाकर अधिकारियों कर्मचारियों मैं हर्ष का माहौल था।