आरोपी से 16 पौवा देशी प्लेन शराब कुल 2.880 बल्क लीटर कीमती 1280 रूपये एवं बिक्री रकम 200 रूपया तथा खरीदने वाले रकम ₹100 कुल जुमला 1580 रूपया जप्त
श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक मीणा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री लखन पटले, अनु0 अधिकारी पुलिस डोंगरगांव श्रीमति नेहा वर्मा के मार्गदर्शन पर शराब कोचियों पर घुमका पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 18.06.2023 को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम हरडूवा में एक व्यक्ति भरदा रोड तलाब के पास अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है की सूचना पर मुखबीर के बताये स्थान पर जाकर घेराबंदी कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी दिनेश वर्मा पिता सुकालु वर्मा उम्र उम्र 480 साल निवासी हरडूवा थाना घुमका जिला राजनांदगांव के पास से 16 पौवा देशी प्लेन शराब कुल 2.880 बल्क लीटर कीमती 1280 रूपये, शराब बिक्री रकम 200 रूपया तथा खरीदने वाले रकम ₹100 कुल 1580 रुपये का जप्त कर आरोपी के विरूध्द 34(1)”ब” आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक सईद अख्तर, सउनि हरीश टेम्भूरकर, आरक्षक 206 दिगंबर , 1037 देवेंद्र की भूमिका सराहनीय रही।