राजनांदगांव, 28 दिसंबर । पूज्य पंचायत हेमू कलानी नगर द्वारा आज राजनांदगांव बसंतपुर थाना में सिंधी समाज के इष्ट देवता भगवान झूलेलाल जी के ऊपर अभद्र एवं अमर्यादित टिप्पणी करने वालों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करने हेतु थाना प्रभारी बसंतपुर श्री चंद्रा जी को ज्ञापन सौंपा गया और मांग की गई कि दोषियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए अन्यथा सिंधी समाज उग्र आंदोलन हेतु बाध्य होगा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से वरिष्ठ सलाहकार अर्जुनदास पंजवानी, अध्यक्ष मन्नूमल मोटलानी, महासचिव अमर लालवानी एवं मीडिया प्रभारी अर्जुन गंगवानी तथा नितिन बत्रा उपस्थित थे। यह जानकारी पूज्य सिंधी पंचायत के मीडिया प्रभारी अर्जुन गंगवानी ने दी।