राजनांदगांव। नगर के प्रतिष्ठित समाजसेवी सुरेश चंद डाकलिया उर्फ राजा भैय्या का आकस्मिक निधन 13 फरवरी 2025 को सुबह 12 बजे हो गया। उनके निधन की खबर से परिवारजनों, परिचितों एवं नगरवासियों में शोक की लहर है।
स्व. सुरेश चंद डाकलिया, स्वर्गीय जीवन चंद डाकलिया के सुपुत्र थे। उनकी अंतिम यात्रा आज गुरुवार शाम 5:00 बजे उनके निवास कुआ चौक से मुक्तिधाम के लिए प्रस्थान करेगी।
शोकाकुल परिजन: गौतम चंद, रमेश चंद, नरेश चंद, योगेश एवं जयेश डाकलिया।