राजनांदगांव : पूर्व पार्षद हेमन्त ओसवाल कांग्रेस पार्टी से 6 वर्ष के लिये निष्कासित किया गया है हेमंत ओस्तवाल ने नगर निगम में बूढ़ा सागर में जो भ्रष्टाचार हुआ है उसके खिलाफ प्रेसवार्ता लेकर दोषियों पर कार्यवाही करने की मांग रखी थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस पत्रकारवार्ता को पार्टी एवं कांग्रेसी महापौर के खिलाफ मानी जा रही है जिसको लेकर संगठन स्तर पर कुछ लोगो ने श्री ओसवाल की शिकायत ऊपर तक की जिसे गंभीरता से लेते हुए संगठन ने ऐसा फैसला लिया है।
न्यूज अपडेट:
मै एक और बडा खुलासा करुंगा – हेमन्त ओसवाल
अपने इस्तीफे की खबर लगते ही हेमंत ओस्तवाल ने कहा है मेरे साथ अन्याय हुआ है मैं न्याय के लिए लड़ाई लड़ते रहूंगा उन्होंने कहा कि मैं हेमंत ओस्तवाल कांग्रेस पार्टी का जमीनी एवं ईमानदार कार्यकर्ता हूं। शहर की जनता के हित में मैने भाजपा शासन मे भी आवाज उठाई है और आगे भी जनहित मे आवाज उठाता रहूंगा। बूढ़ा सागर सहित अन्य जनहित मुद्दे के लिए सदैव आवाज उठाता आ रहा हु और आगे भी जनहित के मुद्दों पर आवाज उठाता रहूंगा। मैं कांग्रेस का एक आम कार्यकर्ता हु। कुछ लोग मेरे खिलाफ रणनीति बनाकर काम कर रहे हैं राजस्थान से वापसी के बाद एक बड़ा खुलासा करूंगा।
