राजनांदगांव. बैंक के क्रेडिट कार्ड से प्रार्थी के खाते से पैसा निकालकर धोखाधड़ी किए जाने के मामले में पुलिस ने
आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार डोंगरगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुंडरदेही निवासी प्रार्थी पोतराम खरे ने रिपोर्ट दर्ज कराई है. कि उनके एसबीआई बैंक एकाउंट से बैंक क्रेडिट कार्ड प्रदाता आरोपी सुरेन्द्र साहू ने अलग-अलग दिनांक समय में 9,55,620 रुपए को निकालकर धोखाधड़ी की है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
मामले की विवेचना की जा रही है।