राजनांदगांव। जिलें में संचालित शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालय, विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग कालेज, मेडिकल कालेज, आईटीआई, पालिटेक्निक, कृषि, उद्यानिकी फॉर्मेसी आदि के संस्था प्रमुख, छात्रवृत्ति प्रभारियों को सूचित किया गया है। महाविद्यालयों में अध्ययनरत् विद्यार्थियों के द्वारा ऑनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु किये गये आवेदन में दिये गये अपने बैंक खाते में आधार से सिडिंग होना अनिवार्य है। बैंक खाते का आधार सिडिंग नहीं होने की अवस्था में छात्रवृत्ति की स्वीकृति एवं डिसबर्स की प्रक्रिया होना संभव नहीं है।
वेबसाइट http://postmatric-scholarship.cg.nic.in/ पर संस्था लागिन के रिपोर्ट मेनु में आधार सिडिंग इनएैक्टिव स्टूडेंट रिपोर्ट का आप्शन प्रदाय किया गया हैं। इस रिपोर्ट में आपके संस्था स्तर छात्रवृत्ति हेतु किये गये आवेदनों में कितने विद्यार्थियों का बैंक खाता आधार नंबर से सिडिंग नहीं हुआ है उनकी सूची प्रदाय की गई है। उक्त सूची का अवलोकन कर संस्थाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों द्वारा छात्रवृत्ति के लिए किये गये आवेदकों को बैंक खाता का आधार सिडिंग करवा सकते हैं। छात्रवृत्ति का भुगतान पीएफएमएस के माध्यम से डीबीटी प्रक्रिया के द्वारा एबीपीएस व एनपीसीआई माध्यम से किया जाएगा। पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए छात्र-छात्राओं द्वारा किये गये आवेदकों को आधार सिंडिंग कराना अनिवार्य है। आधार सिडिंग के अभाव में छात्रवृत्ति का भुगतान नहीं होने की स्थिति में संस्था प्रमुख स्वयं जिम्मेदार होगें।