राजनांदगांव। जिला साहू संघ राजनांदगांव के अध्यक्ष भागवत साहू ने अपनी कार्यकारिणी का गठन किया है, जिसमें प्रसिद्ध लोक कलाकार गोविंद साव को सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का जिला संयोजक बनाया गया है। ज्ञात हो कि गोविंद साव छत्तीसगढ़ के मंझे हुए लोक कलाकार है, वे देश-विदेश में भी अपनी कला का छाप छोड़ चुके है। जिला संयोजक बनने से निश्चित ही साहू समाज को लाभ मिलेगा, उनके इस उपलब्धि से सभी शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है।