फायदा बाजार का दूसरा लकी ड्रॉ 21 दिसंबर को अभिनंदन गैलेक्सी में निकाला गया। इसमें पहला इनाम दो ग्राहकों मनोज कुमार नायक और जागेश्वर साहू को एक-एक नग ईवी बाइक, दूसरा इनाम 4 ग्राहकों उपेन्द्र यादव , अजय सिन्हा, गुलशन रामटेके और ईशा गुप्ता चारों को एक-एक नग फ्रिज, तीसरा इनाम 4 ग्राहकों पूर्णिमा गावड़े, विकास गुप्ता, हल्दर साहू और रवींद्र वर्मा चारों को एक-एक नग एलईडी टीवी, चौथा इनाम 20 ग्राहकों को 20 नग ट्राली सूटकेस दिया जाएगा। पांचवां इनाम 100 ग्राहकों को 100 नग पाब्लो बेडशीट सेट, छठवां इनाम 100 ग्राहकों को 100 नग गरम केतली एवं सातवां इनाम 100 ग्राहकों को 100 नग बैगपैक जैसे अनेकों उपहार 300 से अधिक ग्राहकों को लकी ड्रॉ द्वारा इनाम मिला। इसके अलावा जिन ग्राहकों के पास 5 कूपन था, उन्हें स्टील बोतल (पिजन), 10 कूपन था उन्हें एस/बी कम्फ़र्टर, 20 कूपन था। उन्हें डफ़ल बैग, इसी तरह 30 कूपन था उन्हें इंपीरियल सेट (ऋषभ) जैसे उपहार दिए गए। राजनांदगांव फायदा बाजार का यह योजना अभी भी चालू है। अब ग्राहक मात्र 5 कूपन प्राप्त कर लकी ड्रॉ का भागीदार बन सकते हैं। और लाखों के इनाम जीत सकते हैं । तीसरा और अंतिम लकी ड्रॉ 26 जनवरी 2024 को निकाला जाएगा।