ग्राम पंचायत बघेरा में ई रिक्शा शुभारंभ
राजनांदगांव।ग्राम पंचायत बघेरा में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ई रिक्शा साइकिल का शुभारंभ किया गया । इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्यअतिथि राजनांदगांव जनपद सभापति मोहनीश धनकर थे। सभापति श्री धनकर ने विधिवत पूजा अर्चना कर ई रिक्शा का शुभारंभ करते हुए कहा कि ग्राम की महिला समूह द्वारा लोगों के घर घर जाकर कचरा संग्रहण के लिए बहुत बढ़िया माध्यम है ई रिक्शा गांव की स्वच्छता होने से लोगों के स्वास्थ्य अच्छे रहेंगे गांव को स्वच्छ एवं सुंदर रखने ग्रामीणों को संकल्पित किया गया। इस अवसर पर हरीश देशमुख सरपंच,दुर्जन देवांगन वरिष्ठ नागरिक ,उपसरपंच घनश्याम यादव,पंचगण,महिला समूह एवं ग्रामीण जन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।