होटल संचालक, पार्षद ने क्या कहा देखे वीडियो
राजनादगांव –शहर के पुराना बस स्टेण्ड स्थित बजरंग होटल में बीती देर रात साढ़े तीन बजे अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया ,होटल में रखी गई सिलेंडर में से दो सिलेंडर में हुई ब्लास्ट के चलते होटल के छत सहित दीवार हुई छतिग्रस्त ,फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने लगभग 3 घंटे के कड़ी मुशक़्क़त के बाद आग पे पाई काबू ,होटल संचालक सुमित शर्मा का कहना है की आगजनी के चलते लगभग 70 से 80 लाख का हुआ है नुकसान ,कोतवाली पुलिस मामले की जाँच में जुटी। वही होटल से 5 सिलेंडर को निकला गया है। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के पुराना बस स्टेण्ड स्थित बजरंग होटल में अचानक सिलेंडर फटने से भयंकर आग लग गई आलम यह रहा की होटल की छत और दीवार बास्ट में उड़ गई वही लाखो का सामना जलकर ख़ाक हो गई ,होटल संचालक का कहना है की होटल में बीती रात को अज्ञात कारणों से आग लगी है ,आगलगने की जानकारी लगने के बाद मौके पर आने के बाद देखा की होटल पूरी तरफ से छतिग्रस्त हुई है ,कहा की हाल ही में होटल में नया सेटअप में लाखो रुपए लगाया था ,होटल को रोज की तरफ ही चेक कर बंद किया गया था आग लगने का कारण समझ नहीं आ पा रहा है कहा की आगजनी से लगभग 70 -80 लाख का नुकसान हुआ है। शासन से मदद की गुहार लगाई है।
बजरंग होटल पुराने बस स्टैंड में भयंकर आग लगने का कारण अज्ञात है वही होटल में रखे सिलेंडर फूटने की वजह से पोलिस ने इस सड़क में आवाजाही बंद थी , दरसल पुराना बस स्टैंड बजरंग होटल में रात लगभग 3.30 बजे भयंकर आग लगी। फायर ब्रिगेड की गाडियां ने बड़ी मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया ,अंदर करीब 7 से 8 गैस सिलेण्डर रखे होने की जानकारी सामने आई है । वही आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है।बीती रात दो सिलेण्डर फटने की आवाज सुनाई दी। होटल का छत पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। पार्षद का कहना है की बजरंग होटल शहर का सबसे पुराना होटल है ,होटल में आगजन के चलते बड़ी नुकसान हुई है जिला प्रशासन से होटल संचालक को मुआवजा देने की मांग की है।