राजनांदगांव. मोहला थाना क्षेत्र के मुच्चर गांव में शुक्रवार को दो बाइक में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत होने के बाद बाइक में आग लगने का मामला सामने आया है। घटना में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं दूसरे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना में जुटी है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार दोपहर को मुच्चर में तेज रफ्तार दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक बाइक का पेट्रोल टंकी फट गई और आग लग गई। इस दौरान बाइक बुरी तरह जल कर राख हो गई।