चोरी किये मोटर सायकल को बेचने के फिराक में थे आरोपी
राजनांदगांव . 30 जुलाई को प्रार्थी भरत सिन्हा पिता स्व0 आत्माराम सिन्हा उम्र 42 साल साकिन ग्राम बापूटोला पुलिस चौकी चिचोला जिला राजनांदगांव (छ0ग0) द्वारा चौकी उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक- 29 जुलाई के11ः30 बजे ग्राम नारायणगढ़ जी0ई0 रोड किनारे स्थित सायकल दुकान के सामने से मेरे मोटर सायकल एच0एफ0 डीलक्स क्र0- सी0जी0- 08 ए0एच0 8179 किमती करीबन 25000/-रू0 को कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध क्र0- 311/2022 धारा- 379 भादवि0 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जा कर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर वरिष्ठ अधिकारी श्रीमान पुलिस अधीक्षक राजनांदगंाव प्रफुल्ल कुमार ठाकुर एवं अति पुलिस अधीक्षक डोंगरगढ़ नेहा पाण्डेय व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी के0के0 पटेल के दिशा-निर्देश में चोरी गये मोटर सायकल एवं अज्ञात चोर की पता तलाश किया जा रहा था जो आज दिनांक- 01.08.2022 को एक व्यक्ति ग्राम उरईडबरी पेट्रोल पंप के पास मोटर सायकल बेचने हेतु ग्राहक तलाश रहा है कि सूचना मिलने पर थाना प्रभारी महोदय श्री राम अवतार धु्रव के मार्ग दर्शन एवं चौकी प्रभारी चेतन सिंह चन्द्राकर के नेतृत्व मे पुलिस चौकी चिचोला से सउनि विनोद कुमार वर्मा, म0प्र0आर0 ए0पी0शीला, आरक्षक लीलाधर मंडलोई, देवीलाल साहू, आशिष मानिकपुरी का टीम तैयार कर सूचना तस्दीक हेतु भेजा गया जो ग्राम उरईडबरी पेट्रोल पंप के पास एक व्यक्ति चोरी गये मोटर सायकल के साथ खड़े मिला जिसे घेराबंदी कर पकड़कर पुछताछ किया जो अपना नाम रामदयाल चन्द्रवंशी पिता त्रिलोचन चन्द्रवंशी उम्र 45 साल साकिन ग्राम शिकारीटोला थाना छुरिया जिला राजनांदगांव छ0ग0 का रहने वाला बताया व मोटर सायकल को ग्राम नारायणगढ़ के पास से चोरी करना बताये व चोरी के बाईक को बेचने के लिये ग्राहक ढुंढना बताये तब आरोपी रामदयाल चन्द्रवंशी के कब्जे से चोरी गये उक्त मोटर सायकल को जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया एवं आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।