राजनांदगांव. शहर के बीएनसी मिल चाल के पास सरकारी कुएं में एक युवक कुए में गिर गया . जब आसपास के लोगाें को इसकी जानकारी मिली तो वह घबरा गए हो हल्ला मचा जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई पुलिस, नगर सेना के जवानो के साथ वार्डवासीयो ने काफी मशक्कत के बाद युवक को पानी से बाहर निकाला इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ उमड पडी। युवक को प्राथमिक उपचार के लिए पेंड्री के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लाया गया। परीक्षण के उपरांत डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम करण पिता संपत लाल मारकंडे उम्र लगभग 25 साल ने आज सुबह 11:00 बजे बीएनसी मिल वार्ड व्यायाम शाला के बगल से लगे कुए मे गिरने से युवक की मृत्यु हो गई। मृतक दिव्यांग है और शहर से तकरीबन 5 किलोमीटर दूर ग्राम लिटिया का निवासी है। मौके से पुलिस को आधार कार्ड मिला है, उसी से पहचान हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है.