राजनांदगांव। ब्राह्मणपारा इलाके में उस समय दहशत का माहौल बन गया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जब एक युवक ने हथियार से लैस होकर बाजू वाले व्यक्ति पर हमला करने का प्रयास किया ऐसी जानकारी मिली है।
घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार, हमलावर ने छत से सिलेंडर फेंककर घर में आग लगा दी, जिससे सामान जलकर राख हो गया।
स्थिति बिगड़ने पर त्रिशंख मंडल के युवकों ने साहस दिखाते हुए आग पर काबू पाया और हमलावर युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पार्षद मणि भास्कर मौके में मौजूद रही।
मिली जानकारी के अनुसार युवक मानसिक रोगी बताया जा रहा है। जिसे अस्पताल भेजा गया है।