राजनांदगांव/घुमका: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा के प्रथम दिवस पर स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट शासकीय अंग्रेजी मध्य विद्यालय, घुमका के केंद्र अध्यक्ष हेमकांत मिश्रा ने परीक्षार्थियों को भयमुक्त और तनाव रहित होकर परीक्षा देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि परीक्षा को एक उत्सव की तरह लें और अपना शत-प्रतिशत प्रयास करें।
परीक्षा में न रहें तनाव में, दें शत-प्रतिशत प्रयास
हेमकांत मिश्रा ने बोर्ड परीक्षा के नियमों और प्रोटोकॉल की जानकारी देते हुए सभी परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास बनाए रखने की सलाह दी और परीक्षा को सकारात्मक दृष्टिकोण से देने की अपील की।
*135 विद्यार्थी रहे उपस्थित, कोई अनुपस्थित नहीं*
श्री मिश्रा ने बताया कि आज स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय घुमका केंद्र क्रमांक 191016 के परीक्षा केंद्र में दर्ज 135 विद्यार्थी उपस्थित रहे, जबकि कोई भी छात्र अनुपस्थित नहीं था।