राजनांदगांव_ 18 अप्रैल 2023 को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के नौवें दीक्षांत समारोह का आयोजन हुआ जिसमें वर्ष 2019_20 में विश्वविद्यालय स्तर पर b.sc. (उद्यानिकी) में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर पंडित किशोरी लाल शुक्ला उद्यानिकी महाविद्यालय राजनांदगांव की छात्रा भव्या विश्वकर्मा रजत पदक से सम्मानित हुई । भव्या शुरू से ही मेधावी छात्रा रही है और इनकी इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों एवं छात्रों ने बधाई दी । भव्या ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता_ पिता एवम भाई को दिया है।