राजनांदगांव। भांठागांव ग्राम पंचायत से सरपंच चुनाव में संतोषी वैष्णव को प्रचंड मतों से जीत मिली।
संतोषी वैष्णव दिलीप वैष्णव की धर्मपत्नी है, श्री वैष्णव भी पंच निर्वाचित हुए हैं, दोनों की जीत से पूरे गांव में खुशी का माहोल है।
बता दें कि संतोषी वैष्णव को इसके पूर्व बतौर उपसरपंच कार्य करने का भी अच्छा अनुभव रहा है और वह आंचल कलस्टर (बिहान) पदुमतरा 45 गाँवो की पूर्व अध्यक्ष भी रह चुकीं हैं।
श्रीमती वैष्णव ने भांठागांव के सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे गांव के सर्वांगीण विकास और हर नागरिक के जीवन को खुशहाल बनाने का लक्ष्य लेकर सदैव कार्य करती रहूंगी और आप सबकी सेवा के लिए सदैव तत्पर रहूंगी।
मुझ पर विश्वास रखने के लिए सभी देवतुल्य मतदाताओं का आभार और जिन्होंने भी मुझे प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग प्रदान किया उन सभी का सहृदय आभार एवं धन्यवाद करती हूं।