राजनांदगांव। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा द्वारा पूरे देश में सेवा पखवाड़ा अभियान चला रही है। इसी तारतम्य में पोषण अभियान समिति के प्रदेश संयोजिका श्रीमती हर्षिता पांडे के निर्देशानुसार राजनांदगांव जिला संयोजिका श्रीमती सुधा पवार के मार्गदर्शन में ठाकुर प्यारेलाल सिंह वार्ड क्रमांक 17 के आंगनबाड़ी केंद्र 1 व 2 में पोषक सामग्री व फल का वितरण किया गया, जिसमें जिला संयोजिका व प्रदेश कार्यकर्ता शरद श्रीवास्तव ने बच्चों व उनकी माताओं को पोषक आहार के बारे में संपूर्ण जानकारियां दी। इस कार्यक्रम में पोषण अभियान समिति प्रदेश के कार्यकर्ता संदीप भट्टाचार्य व जिले के त्रिगुण सादानी, प्रदीप अथुलकर, अरुण राव, श्रीमती प्रतिभा वासनिक, श्रीमती विजय लक्ष्मी ताम्रकार, श्रीमती सपना विश्वास, श्रीमती दुर्गा भुनेश्वर, श्रीमती अनिता वर्मा, श्रीमती विम्मी श्रीवास्तव, श्रीमती ममता वर्मा, आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक गुलाब सिन्हा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती सविता राजपूत, श्रीमाति दिलेश्वरी निर्मलकर, श्रीमती किरण सिन्हा आदि बड़ी संख्या में वार्ड की महिलाएं उपस्थित थी।