राजनांदगांव। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के आदेशानुसार 9 अगस्त से 14 अगस्त तक कांग्रेस पार्टी द्वारा विधानसभा स्तरीय निकाली जाने वाली भारत गौरव यात्रा के सफल संचालन हेतु जिला कांग्रेस ने जिला पदाधिकारियों को ब्लॉकवार प्रभारी नियुक्त किया है।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता रूपेश दुबे ने बताया कि जिला अध्यक्ष पदम सिंह कोठारी ने यात्रा के सफल संचालन के लिए प्रदेश कांग्रेस महामंत्री एवं जिला कांग्रेस राजनांदगांव प्रभारी अरूण सिंह सिसोदिया एवं प्रदेश महामंत्री व जिला कांग्रेस मोहला-मानपुर-अं. चौकी प्रभारी शाहिद भाई की सहमति से जिला अध्यक्ष जिला पदाधिकारियों को ब्लॉकवार जिम्मेदारी दी गई है।
जिला पदाधिकारी अपने प्रभार ब्लॉक में, वरिष्ठ कांग्रेसजनों, कांग्रेस के सभी विंगो-मोर्चा-प्रकोष्ठ के पदाधिकारीयों से संपर्क कर उनकी उपस्थिति यात्रा में सुनिश्चित कराकर आम जनता को राष्ट्रध्वज के सम्मान से जोड़ते हुए सम्पूर्ण विधानसभा स्तरीय पदयात्रा को सफलता पूर्वक पूर्ण करेंगे।
ब्लॉकवार सूची निम्नानुसार है-खैरागढ़ शहर- सुनील पांडे, दिलीप महोबिया, खैरागढ़ ग्रामीण- रजभान लोधी, गैंदलाल कुर्रे, छुईखदान-मोती लाल जघेंल, दीपक जैन, मनोज चौबे, गंडई-लाल टाकेश्वर शाह, अयुब कुरैशी, लालबहादुर नगर-श्रीमति चित्रलेखा वर्मा, विपिन यादव, संजय संचेती, डोंगरगढ़ ग्रामीण-मोती साहू, तरुण सिन्हा, संजय श्रीवास्तव, डोंगरगढ़ शहर-श्रीमती संध्या देशपांडे, अनिल मेश्राम, प्रदीप शर्मा, मुढ़ीपार-भूपेंद्र सिंह ठाकुर, देवकांत यदु, अश्वनी टंडन, कुमर्दा- चुम्मन साहू (छुरिया), विपीन गोस्वामी, डोंगरगांव-भागवत साहू, संजय मुटकुरे, चुम्मन साहू (अछोली), राजनांदगांव ग्रामीण- गोवर्धन देशमुख, तुकज साहू, विमल अग्रवाल, घुमका-रमेश जैन, शिशुपाल भारती, सेवक राम वर्मा, छुरिया-प्रकाश शर्मा, एकनाथ सिन्हा, राहुल तिवारी, मोहला-संजय जैन, अगनू कुमेटी, अवध चुरेंद्र, मानपुर-शमीम तिगाला, बालचंद कुमेटी, मनीष निर्मल, अंबागढ़ चौकी-राजेंद्र जुरेशिया, कन्हैया राजपूत, रफीक खान को जिम्मेदारी दी गई है।