राजनांदगांव। नेशनल हाइवे किनारे बने गड्ढों को पाटना शुरू िकए हैं। बुधवार को अशोका बिल्डकान कंपनी ने इन गड्ढों पर गिट्टी बिछाना शुरू कर दिया। इससे आवाजाही करने वालों को काफी राहत मिलेगी। हाइवे किनारे के सभी हिस्सों में इस तरह भराव किया जा रहा है। बारिश के चलते हाइवे किनारे के ज्यादातर हिस्सों में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए थे। इसमें बारिश का पानी भी जमा हो गया था। जिससे हादसों का खतरा बना हुआ था। बाइक सवारों के अनियंत्रित होने की भी स्थिति बनी थी। खासकर नीलगिरी पार्क से लेकर आरके नगर चौक तक के हिस्सें में स्थिति सबसे बुरी थी। जिसे लेकर भास्कर ने बुधवार के अंक में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की।
इसके बाद हाईवे की मेंटेनेंस करने वाली अशोका बिल्डकान कंपनी ने दोपहर बाद इन गड्ढों का गिट्टी के माध्यम से भराव शुरू कर दिया है। हालाकि शहरी क्षेत्र के जर्जर सड़क से फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद नहीं हैं। इन हिस्सों में सड़क मरम्मत के लिए निगम प्रशासन को बारिश थमने का इंतजार है। बताया जा रहा है कि मौसम खुलने के बाद खराब सड़कों की मरम्मत कर चलने लायक बनाया जाएगा। राजनांदगांव. नेशनल हाइर्व के किनारे मरम्मत का काम शुरू किया है।