शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय के प्राचार्य के. एल. टांडेकर के निर्देशन एवं पत्रकारिता विभागाध्यक्ष डॉ. बी. एन. जागृत के मार्गदर्शन में वरिष्ठ नागरिकों के लिए नेशनल हेल्पलाइन की जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

पत्रकारिता के विद्यार्थियों के बीच जानकारी साझा करते हुए एलडर लाइन की जिला समन्वयक पारुल पांडे द्वारा नेशनल हेल्पलाइन नंबर 14567 के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों की समस्या, उनके हक व किन माध्यमों से उन्हें सुविधा प्रदान की जाए, इसकी जानकारी दी गई। उन्होंने कहा इस प्रक्रिया में वृद्ध आश्रम चिकित्सा केयर गिवर गतिविधियों पर जानकारी के साथ ही बुजुर्गों की पेंशन संबंधी समस्याएं एवं कानूनी मुद्दें बुजुर्गों की अन्य समस्याओं पर प्रकाश डाला गया। जिसमें मुख्य रूप से माता-पिता अधिनियम 2007 के तहत भरण पोषण की सुविधाओं से अवगत कराया गया। उन्होंने आगे जानकारी देते हुए कहा की आगामी दिनों में वृद्धों को कोई भी समस्याएं हो चाहे आश्रम से संबंधित परेशानी ही क्यों ना हो, इसकी तत्काल सूचना नेशनल हेल्पलाइन नंबर 14567 का उपयोग कर अपने आस-पास हो रही घटनाओं की जानकारी प्रदान कर तत्काल अपनी समस्याओं को रजिस्टर करवाएं जिन्हें एलडर लाइन के माध्यम से व जिला प्रशासन के सहयोग से निवारण हेतु पहल किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के मन में और जानने की जिज्ञासा हुई साथ ही प्रश्न और उत्तर के साथ इस कार्यक्रम का समापन किया गया, इस कार्यक्रम में अतिथि व्याख्याता श्री अमितेश सोनकर, रेशमी साहू एवं लोकेश शर्मा उपस्थित रहे साथ ही बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।