राजनांदगांव 25 अप्रैल 2022। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक राजनांदगांव जिले से महिला आयोग को प्राप्त प्रकरणों की सुनवाई 28 अप्रैल को जिला पंचायत के सभाकक्ष में सुबह 11.30 बजे से करेंगी। पक्षकारों को निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होने कहा गया है।