उपरवाह | घुमका थाना क्षेत्र के ग्राम देवादा में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया गया कि तीन बच्चों की मां ने पारिवारिक कलह से परेशान होकर यह कदम उठाया। सोमवार को दोपहर लगभग 12 बजे उसका शव इंडियन पोल्ट्री फॉर्म के पीछे खार में नीम पेड़ पर चुनरी के सहारे लटका मिला। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात को गांव की सुनेन्द वर्मा 38 को उनके पति आनंद वर्मा ने मारपीट की थी। सूचना के बाद घुमका पुलिस मौके पर पहुंच शव का पंचनामा किया। शव का पोस्टमार्टम मंगलवार को होगा।