राजनांदगांव।महामंत्री ,युवा नेता परस साहू ने एक नंबर से समर्थन मूल्य में धान खरीदी के भूपेश सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए इसे किसान हित में बताया है। महामंत्री परस साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वयं किसान हैं और उन्हें अन्नदाता किसानों की समस्याएं मालूम है। नतीजतन किसानों को हर संभव मदद एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही उनकी समस्याओं का तत्परता से निदान कर रहे हैं। सरकार बनने के बाद से किसान हित में लगातार फैसले लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस साल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 1 नवंबर से धान खरीदी का फैसला लिया है। प्रदेश सरकार का यह फैसला किसानों के हित में है। 1 नवंबर से धान खरीदी किए जाने से किसानों को सुखत का नुकसान उठाना नहीं पड़ेगा। शादी-ब्याह के सीजन में किसानों को आर्थिक रूप से मदद मिल जाएगी। वहीं किसानों को लंबे समय तक धान संभाल कर रखने की भी जरूरत नहीं होगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में किसानों को खेती किसानी के लिए सहकारी समिति से ऋण और समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के साथ-साथ राजीव गांधी किसान योजना से किसान सक्षम हो रहे हैं। गांव ,गरीब ,किसान को फोकस में रखकर काम कर रहे राज्य सरकार सबसे पहले किसानों के लिए राजीव गांधी न्याय योजना लेकर आयी। जिसमें किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य देने के साथ आर्थिक समृद्धि बढ़ाने का काम किया।