आज होंगा महाकाली तांडव का कार्यक्रम
राजनांदगांव। संस्कारधानी में तीन दिवसीय मॉडर्न मड़ई कार्यक्रम के आयोजन के दूसरे दिन स्वप्निल जायसवाल ने सुमधुर गीत की प्रस्तुति दी जिसमे हजारों की संख्या में लोगो ने गीतो का लुफ्त उठाया।ज्ञात हो की संस्कारधानी राजनांदगांव में पारंपरिक कला एवम ग्रामीण मड़ाई को नए लुक में मॉर्डन मड़ाई के माध्यम से 5, 6, 7 जनवरी 2024 कमला कॉलेज मैदान, राजनांदगांव में द मॉर्डन मड़ई का आयोजन किया जा रहा है।
जिसमे छत्तीसगढ़ एवम बाहर के 150 कलाकारों के साथ इंद्र कला संगीत विश्वविध्यालय खैरागढ़ के कलाकार भी अपनी प्रस्तुति दे कला का प्रदर्शन कर रहे हैं आयोजको द्वारा कलाकारों एक मंच उपलब्ध हुआ ।मॉर्डन मड़ाई के दूसरे वर्ष में छत्तीसगढ़ की धरा पर पहली बार महाकाली तांडव व नृत्य का आयोजन आज किया जा रहा है।
मॉर्डन मड़ाई में छत्तीसगढ़ ग्रामीण कल्चरल, मड़ाई एवम कला को एक मंच दे संस्कारधानी में तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमे ज्यादा से ज्यादा पारिवारिक सदस्यो के साथ आकर मड़ाई का लुफ्त उठाइए ।