राजनांदगांव / मोहला . वनांचल क्षेत्र मोहला थाना के ग्राम सुअरबोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक चालक ने दूसरे बाइक को पीछे से ठोकर मार दी। घटना में बाइक सवार एक ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं दूसरा गंभीर है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार ग्राम मडियानवाडवी निवासी गौतर सिंह सोरी अपने साथी मेहतर सिंह जाड़े के साथ बाइक में सवार होकर मोहला की ओर जा रहा था। इस दौरान ग्राम सुअरबोड़ के पास तेज गति से आ रहे दूसरे बाइक चालक केजूराम हरामें ने गौतर सिंह के बाइक को पीछे से ठोकर मार दी। ठोकर से गौतर सिंह व मेहतर सिंह सड़क पर गिर गए।
घटना में गौतर सिंह को गंभीर चोटें आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं साथी मेहतर सिंह घायल है। पुलिस आरोपी केजू राम हरामे के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में जुटी है।