राजनांदगांव। एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश संयुक्त महासचिव राजा यादव ने कहा कि लगता है मोदी सरकार को छात्रों से कुछ ज्यादा ही तकलीफ इसलिए कोरोना महामारी के रिलीफ पैकज से लेकर आज तक के बजट में छात्रों को लगातार नजरअंदाज किया जाता रहा। सिर्फ नर्सिंग कॉलेजों के खोलने की हेडलाइन के अलावा सरकार ने एक भी घोषणा छात्रों के लिए नहीं की और यह कैसा बजट था जिसमें छात्रों के लिए कुछ नही मिला।