डोंगरगढ़। विकासखंड डोंगरगढ़ के ग्राम पंचायत बोरतालाब से लगे ग्राम पीपरखार कला निवासी नीलम कुमार ने
मोबाइल दुकान में चोरी की घटना की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई है। प्रार्थी ने दर्ज रिपोर्ट में पुलिस को बताया कि, बोरतलाब में फारेस्ट नाका के सामने उइके काम्पलेक्स में निलम मोबाईल एवं गिप्ट गैलेरी रा नाम से दुकान स्थित है दुकान में वह स्वयं और उसका भाई बैठते है।
दिनांक 03 अक्टूबर को वह किसी काम से बाहर गया हुआ था। उस दिन मेरा भाई कमलेश कुमार दुकान में बैठा हुआ था। अगले दिन सुबह 04 अक्टूबर को मेरा भाई कमलेश मुझे फोन करके बताया कि वह कल दुकान को लगभग 8:30 बजे खोला था तथा शाम को लगभग 08:30 बजे दुकान का ताला बंद कर घर चला गया था। आज सुबह लगभग 08:30 बजे दुकान खोलने पहुचा तो देखा कि दुकान की शटर में लगा ताला नही था। शटर खोलकर अन्दर देखा कि दुकान में रखा सामान बिखरा पडा हुआ है। गल्ला खुला हुआ है तब मैं दुकान पर पहुचा तो देखा कि दुकान में रखा सामान बिखरा पडा था सामान का मिलान किया तो देखा कि दुकान से मोबाईल का 36 नग चार्जर कीमती लगभग 12000 रूपये 25 नग ब्लूटूथ नैकबेड कीमती लगभग 14000 रूपये 28 नग पेन ड्राइव एवं 15 नग मेमोरी कार्ड कुल कीमत लगभग 10450 रूपये 45 नग ईयर फोन कीमत लगभग 5000 रूपये , 50 नग डाटा केबल लगभग 3500 रूपये 15 नग ब्लूटूथ स्पीकर कीमत लगभग 2960 रूपये गल्ले मे रखे नगदी रकम 1200 रूपये नही थे। कोई अज्ञात चोर रात में दुकान का ताला तोडकर अन्दर घुस कर दुकान में रखे मोबाईल इलेक्ट्रानिक सामान तथा नगदी रकम कुल कीमत 49110 रूपये को चोरी अज्ञात चोर द्वारा की गई है। पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज किया गया और जांच के लिए लिया गया।