राजनांदगांव. संस्कारधानी के सबसे वयस्तम चौक अमृत तुल्य चाय के पास यातायात पुलिस द्वारा चेकिंग और यातायात नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर चालानी कार्रवाई भी लगातार की जा रही है, कार्यवाही के दौरान पुलिस के साथ मारपीट करने की जानकारी सामने आ रही है , सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने दो आरोपियों को धर दबोचा है जो नशे मे धूत बताए जा रहे है पुलिस के साथ झूमा झटकी में यहां तक वर्दी फटने की भी खबर आ रही है नशे के लिहाज से इस तरह की घटनाएं होना कोई अचरज की बात नहीं है पुलिस की चालानी कार्यवाही का विरोध करने के पश्चात लड़ाई की स्थिति निर्मित हुई खाकी का खौफ अगर कमजोर हो तो ऐसी घटना होने के संकेत माने जा सकते हैं नहीं तो मजाल है पुलिस के गिरेबान पर कोई हाथ भी डाल सके।।
पुलिस इन धाराओं पर कर सकती है कार्यवाही
सरकारी कार्य में बाधा डालने के लिए धारा 186, लोक सेवक को कार्य के दौरान भयभीत करने पर धारा 332, ड्यूटी के दौरान हमला करने व वर्दी फाड़ने पर धारा 353 और गाली गलौज करते हुए लोग शांति भंग करने पर धारा 504 आईपीसी के तहत ।