राजनांदगांव- राजनांदगांव शहर के लालबाग थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 20 पेंड्री के रहने वाले युवक ओम प्रकाश साहू उम्र 26 वर्ष की एक 17 वर्षीय नाबालिक ने धारदार हथियार से हत्या कर दी,वहीं घटना के बाद पुलिस ने नाबालिक को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की जांच कर रही है हत्या का कारण आपसी रंजिश बताई जा रही है फिलहाल पुलिस द्वारा नाबालिग को अपनी गिरफ्त में लेकर पूरे मामले की जांच की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को आज सुबह सूचना मिली की 8.30 बजे नाबालिक द्वारा एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है सूचना पर 112 की टीम मौके पर पहुंची और युवक को शासकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उक्त मामले में सीएसपी,राजनांदगांव अमित पटेल ने क्या कहा देखे वीडियों ..