राजनांदगांव महामंत्री युवा नेता परस राम साहू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि भाजपा सरकार देश में दमनकारी नीति अपना रही है जिस प्रकार से यह किसानों के लिए तीन काले कानून लेकर आए थे उसी तरह अग्नि पथ योजना के लिए काला नीति है। परस साहू ने आगे कहा कि सरकार को इस अग्निपथ योजना को वापस लेना चाहिए तभी देश बचेगा और युवाओं का भविष्य भी बचेगा ।उन्होंने आगे कहा कि अभी केंद्र सरकार जो अग्नि पथ योजना लाई है जिसमें अग्निवीरों को 4 साल के लिए रखेंगे और उसके बाद 75 प्रतिशत को निकाल देंगे। उनकी कोई पेंशन नहीं, कुछ नहीं। ऐसे में युवाओं को और उसके माता-पिता को सदमा जैसा लगा है। पहले जब बच्चा फौज में भर्ती हो जाता था तो माता-पिता को भी उन पर गर्व होता था तथा समाज में भी उनका मान सम्मान रुतबा बढ़ जाता था ।उसके बच्चों का भविष्य सुरक्षित हो जाता था अब जब 24 साल की उम्र में वे रिटायर होकर अपने गांव वापस आएंगे। उनके सामने एक बड़ी चुनौती खड़ी हो जाएगी गांव के युवा अब नक्सलवाद विचारधारा को छोड़कर सेना में भर्ती होने आ रहे हैं। ऐसे में केंद्र सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने नई अग्नि पथ योजना लेकर आ गई है। अब वो सदमे में है कि 4 साल के बाद कहां जाएंगे अब आप खुद सोचे सरकार उन्हें 20 हजार रुपए महीना देगी जिसमें वह घर से बाहर रहेंगे। जान जोखिम में डालेंगे। जब हमारे युवा का खुद का भविष्य सुरक्षित नहीं होगा तो उसमें देशभक्ति का जज्बा भी कहां से आएगा उसे खुद अपनी चिंता रहेगी कि उसका भविष्य क्या होगा ।वे अपने और अपने परिवार के बारे में सोचकर मेंटली डिस्टर्ब होंगे। देश की सुरक्षा का सवाल है फौजियों को रिटायरमेंट के बाद पेंशन मिलनी चाहिए. सरकार की ये अग्निपथ योजना बंद होनी चाहिए।