प्रेस क्लब में हुआ यंग इंडिया के बोल का पोस्टर विमोचन
राजनांदगांव / प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा जिला स्तरीय सहित प्रदेश व राष्ट्रीय स्तरीय प्रवक्ता खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है ।इस विषय को लेकर जिला युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में बताया गया कि संस्कार धानी नगरी राजनांदगांव में उक्त प्रवक्ता खोज प्रतियोगिता होनी है । इसके लिए जिला स्तर पर आनलाईन पंजीयन 25 मार्च तक आमंत्रित किया गया है । प्रेस वार्ता लेते हुए प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव आशीष द्विवेदी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में ,,18 से 35 आयु वर्ग के युवा भाग ले सकेंगे । उन्होंने बताया कि भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा पिछले दो बार भी इस तरह की प्रतियोगिता करवाया जा चुका है ।यह प्रतियोगिता जिला स्तर से होकर राज्य स्तर व अंत में राष्ट्रीय स्तर पर संपादित होगी । जिसमें श्रेष्ठ प्रवक्ताओं चयनित होगा।
यंग इंडिया पोस्टर का विमोचन
युवा कांग्रेस द्वारा आज प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान यंग इंडिया के बोल सीजन 3 का पोस्टर विमोचन किया गया जिसमें युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव आशीष द्विवेदी ने बताया की देश में आज केंद्र सरकार के नीतियों के ख़िलाफ़ विपक्ष के नेताओ को बोलने नहीं दिया जा रहा संसद में विपक्षी नेताओ के माइक बंद कर दिये जा रहे हैं जिसके विपरीत राहुल गांधी जी के सोच से प्रेरित हो कर युवाओ को मंच प्रदान करने एवं उनको सशक्त बनाने के लिए यंग इंडिया बोल के माध्यम से प्रदेश,ज़िला प्रवक्ता का चयन कर उनको पार्टी की विचार धारा से जोड़ने का काम किया जायेगा गुगल फार्म के माध्यम से भाग ले सकते है, इसमें 18 से लेकर 35 वर्ष के युवा एवं युक्तियां भाग ले सकती हैं और उनका चयन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, वरिष्ठ पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता एवं साहित्यकार करेंगे |
यूथ कांग्रेस के पूर्व महासचिव व शहर के वरिष्ठ युवा कांग्रेस नेता तथागत पांडे ने बताया कि युवा कांग्रेस ने लोक तांत्रिक पद्धति से प्रवक्ता खोज स्पर्धा की योजना बनाई है ।यंग इंडिया के बोल के माध्यम से प्रदेश स्तरीय युवाओं की आवाज को जिला प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय पटल तक ले जाने के लिए ये एक अच्छा राजनीतिक प्लेट फार्म है इससे युवाओं को जमीनी स्तर से निकल कर जिला प्रदेश एवं राष्ट्रीय पटल पर अपनी बातें रखने का मौका मिलेगा । उन्होंने उक्त प्रतियोगिता में अधिक से अधिक प्रवक्ताओं को भाग लेने की अपील की है।
बताया गया कि यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष वी वी श्रीनिवासन हैं वहीं छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा है । जिला अध्यक्ष गुरुभेज सिंह माखीजा है जबकि ग्रामीण अध्यक्ष संदीप ग्रेवाल हैं।
प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से शुभम दूबे,पूर्व प्रदेश महासचिव तथागत पांडेय,ज़िला महासचिव देवेश तिवारी,मानव गुप्ता,सूरज प्रसाद एवं आयुष शर्मा सहित अन्य युवा कांग्रेस नेता उपस्थित थे।