राजनांदगांव, भारतीय जनता पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान तेज गति से चल रहा है। डॉ रमन सिंह द्वारा सदस्यता अभियान के कार्यक्रम में शासकीय विज्ञान महाविद्यालय जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष रवि सिन्हा एवं कमला कॉलेज शासकीय महाविद्यालय की अध्यक्ष मनीभास्कर गुप्ता को अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं और आशीर्वाद भी दिया। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश पटेल, सिंधी समाज के उपाध्यक्ष चंदन रूचदानी,चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश मंत्री राजा मांखीजा जी,पंकज जेठानी जी,उपस्थित थे।