कलेक्टर ने सुधार कार्य का किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण पेचवर्क करने के दिए निर्देश
राजनांदगांव 04 नवम्बर 2022
राजनांदगांव शहर के मुख्य सड़कों के साथ ही सहायक जर्जर सड़कों में पैचवर्क का कार्य तेजी से किया जा रहा है। आज भदौरिया पेट्रोल पंप से इंदिरा नगर चौक कुल लंबाई 5.3 किलोमीटर पर पैचवर्क का कार्य किया गया। कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने आज यहां पहुंच कर बनाए जा रहे सड़क की गुणवत्ता को परखा। उन्होंने निर्माण एजेंसी पीडब्ल्यूडी से कहा कि जो भी सड़कें बनाई जा रही है, उसमें गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। कलेक्टर ने कहा कि मजबूत और गुणवत्तापूर्ण सड़के बनने से सुविधाजनक आवागमन की सुविधा सभी को मिलती है। उन्होंने सभी तरह के सड़क निर्माण के कार्य में तेजी लाने और शीघ्र ही जर्जर सड़कें सुधारने के निर्देश दिए। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ श्री अमित कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।