राजनांदगांव/ खैरागढ़: मोहारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ब्लॉक के कोपेनवागांव में अधेड़ का शव मिला जिसे देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया. संदिग्ध परिस्थिति में लाश मिली है. जिसकी जानकारी पुलिस को दी, मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान शेष नारायण वर्मा के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार अधेड़ रात से घर से निकला था। उक्त मामले में पुलिस जाँच में जुट गई है।