राजनांदगांव 11 जनवरी 2023। जिले में विकासखंड स्तर पर रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन 12 से 14 जनवरी 2023 तक किया जाएगा। जिसके अंतर्गत 12 जनवरी को डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत मनेरी में, 13 जनवरी को डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत रामपुर में, 13 जनवरी को छुरिया विकासखंड के सामुदायिक भवन छुरिया में एवं 14 जनवरी को राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत टेड़ेसरा में विकासखंड स्तर पर रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।