राजनांदगांव//आज राजगामी संपदा की रानी सागर तालाब के पास स्थित कैफेटेरिया को 5 साल के लिए रेस्टोरेंट संचालन हेतु मासिक किराया दिए जाने नीलामी की कार्यवाही व्यवस्थापक प्रफुल्ल कुमार गुप्ता द्वारा की गई । नीलामी प्रक्रिया में 4 भागीदार श्री विनोद कुमार लूला, दिनेश खण्डेलवाल, दिलीप कुमार कोटा दिया और पर सुजल बैद ने भाग लिया l नीलामी प्रक्रिया प्रारंभ करने के पूर्व नीलामी संबंधी प्रक्रियाओं और शर्तो की जानकारी व्यवस्थापक द्वारा दी गई। नीलामी में सभी भागीदारों ने भाग लिया।

सबसे आखिरी और उच्चतम बोली श्री सु जल बैद द्वारा रुपये 23000/- बोली लगाई गईl
नीलामी की कार्यवाही में श्री प्रफुल्ल कुमार गुप्ता व्यवस्थापक एवं तहसीलदार राजगामी सम्पदा,up अभियंता श्री शैलेन्द्र कुमार गुप्ता , सहित समस्त राजगामी स्टाफ उपस्थित थे।