राजनांदगांव। रॉयल किड्स कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में इंटर हाउस नृत्य और नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें भगत और जवाहर हाऊस ने अपने अद्भुत प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शहीद भगत सिंह की शहादत, रानी लक्ष्मीबाई की वीरता का प्रभावी चित्रण बच्चों ने िकया। असम के बिहू नृत्य की प्रस्तुति दी। नारी सशक्तिकरण का संदेश देते हुए मणिकर्णिका के अभिनय ने दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर स्कूल की अध्यक्ष डॉक्टर सविता जेबी सिंह, उपाध्यक्ष अशोक चौधरी, निदेशक संजय बहादुर सिंह, सावंत बहादुर सिंह, जन्मेजय बहादुर सिंह, श्रेयांश बहादुर सिंह और सभी अभिभावक उपस्थित थे। अकादमिक निदेशक अभिषेक खण्डेलवाल, प्राचार्य एकता खण्डेलवाल, सुषमा शुक्ला, आईके वैष्णव, अपर्णा वर्मा ने दर्शकों का आभार ज्ञापित किया। इस प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया और उन्हें पुरस्कार दिए गए।