० देवी देवता बनकर झूमे गरबा प्रेमी – सर्वश्रेष्ठ गरबा नृत्य व परिधान पर सम्मान से नवाजे गए प्रतिभागी
० लायंस किंग गरबा सूरज अग्रवाल व क्वीन बनी भूमिका सिन्हा
राजनांदगांव। लायस क्लब इन्टरनेशन सिटी आफ राजनांदगांव के तत्वावधान में नवरात्रि पर्व पर राज इम्पीरियल होटल में आयोजित गरबा उत्सव 2022 मे रास गरबा का जमकर रंग विखरा। नवरात्रि के नौ दिनों तक उक्त होटेल में आयोजित गरबा उत्सव स्थल इन्द्रलोक में परिवर्तित रहा। यहा नौ दिनों तक थीम के आधार पर परिधान पहन कर प्रतियोगियों ने मनोहारी गरबा नृत्य किये। शारदीय नौवरात्रि के षष्टमी तिथि को गरबा उत्सव के भव्य आयोजन में श्री राधे कृष्ण की वेशभूषा में सज-संवरकर पधारे गरबा टीम के लोगों ने आकर्षक नृत्य कर सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद व प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष मधुसूदन यादव रहे इस अवसर पर प्रजापिता बम्ह कुमारी की पुष्पा बहन जी सहित वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक चौधरी पूर्णिमा साहू व कवि / साहित्यकार आत्माराम कोशा ‘अमात्यÓ विशेष रूप से उपस्थित रहे। नवरात्र नवमी को भगवान शिव पार्वती थीम पर देवी देवता बने गरबा नृत्य कर रहे प्रतिभागियों से राज इम्पीरियल होटेल साक्षात देवलोक बना रहा। प्रतिदिन के अलग – अलग थीम के अनुसार गरबा प्रतिभागीयों ने गुजराती पंजाबी छत्तीसगढ़ी आदि लोक सस्कृति से संबंधित परिधान पहन कर जमकर गरबा खेले और सब का दिल जीत लिया।

नवरात्र के नवमी तिथि के गरबा आयोजन में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिले के सांसद संतोष पाण्डे जी अपनी धर्म पत्नी श्रीमति रेखा पाण्डे सहित, सपरिवार उपस्थित रहेे। इस दौरान आर एस एस के प्रशांत सोनी व पराग बुद्धन तथा महिला बाल विकास अधिकारी रीना ठाकुर की भी विशेष उपस्थिति रही। लायन रिजन चेयरमैन बृजकिशोर सुरजन गरबा चेयरमैन राजा माखीजा, को चेयरमैन संजय सिंगी, समाज सेवी महिला लायनेंस श्रीमति शारदा तिवारी, ला० श्रीमति शोभा चौरसिया, ला० ताहिरा अली, ला० कंचन चौबे, ला० मोना अग्रवाल, ला० निमिशा ठक्कर सहित लायंस क्लब के उमेद कोठारी, लायंस संतोष लोहिया, लायंस अध्यक्ष राजकुमार शर्मा ( अधिवक्ता), लायंस संजय तेजवानी, लायंस प्रकाश सांखला, ला० मुकेश चौबे आदि की उपस्थिति में सांसद श्री पाण्डे ने सपत्निक नवरात्र नवमी के अधिष्ठात्री देवी, मां सिद्धीदात्री की विधि विधान से पूजा की। इसके बाद प्रारंभ हुए गरबा उत्सव में जो रास गरबा का रंग बिखरा व अलौकिक तथा अवर्णणीय रहा। भगवान शंकर व पार्वती की वेभभूषा में पधारे गरबा प्रतिभागियों ने जो नृत्य का प्रदर्शन किया इससे दर्शक बाग – बाग हो उठे। इससे कुछ पल के लिए राज इम्पीरियल का गरबा स्थल कैलाश पर्वत के रूप में तब्दील हो गया। इसमें शिव के गणों के रूप में प्र्रतिभागियों ने जमकर नृत्य किये व रास गरबा के एक से बढ़कर एक पैतरे दिखा कर लोगों को सम्मोहित किया।
कवि / साहित्यकार व पत्रकार सम्मानित
बता दे कि लायंस गरबा उत्सव में पधारने वाले अतिथियों का प्रतिदिन विशेष सम्मान किया जाता रहा। उक्त कार्यक्रम में अपनी गरिमामय उपस्थिति देने वाले प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुनिल अग्रहरि, सचिव अनिल त्रिपाठी सहित संरक्षकगण दीपक बुद्धदेव, अशोक पाण्डे व पूर्व अध्यक्ष सूरज बुद्धदेव का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। वहीं अष्ठमी तिथि को सबेरा संकेत के पत्रकार ईश्वर साहू न्यूज चैनल वाले संजय जैन सहित छ.ग. राज भाषा आयोग के जिला समन्वयक कवि / साहित्यकार व वरिष्ठ पत्रकार आत्माराम कोशा ‘अमात्यÓ का लायंस क्लब की ओर से बैच लगाकर तथा गरबा उत्सव 2022 का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
पुरस्कारों की बौछार
लायंस क्लब के गरबा उत्सव में नौ दिन तक चले रास गरबा नृत्य में शहर के सूरज अग्रवाल को गरबा किंग वहीं भूमिका सिन्हा को गरबा क्वीन के रूप में चुना गया। सर्वश्रेष्ठ गरबा जोड़ी में संदीप व कमल सरबानी ने बाजी मारी इसी तरह प्रिंस ऑफ गरबा में हर्ष सिन्हा व खूसबू मिश्रा चुनी गई। वहीं बेस्ट गरबा गुप में वेलेन्टीना गु्रप, गोपाल सोनी गु्रप व पंकज गु्रप अव्वल रहे। टाप 20 गरबा प्रतिभागियों में सुश्री संजना सोनी, अभिषेक देशमुख, वेदांत शर्मा त्रिलोक यादव, प्रतिमा शर्मा, सपना पोरवाल, भूमिका सिन्हा, विक्रांत महोबे, लवली तेजवानी, दीपिका ठाकुर, हर्षल ठाकुर, मानसी रजक, करिश्मा देशमुख, गोपाल सोनी, भारती मानिकपुरी, मनीष साहू, गिरिश साहू, गजेन्द्र सिन्हा, कमल सिन्हा, प्राची बत्रा, सुश्री राजपूत, प्रणव सेठिया, प्रिती यादव, रही। मुख्य अतिथि सांसद श्री पाण्डे सहित लायंस के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने इन विजेता गरबा प्रतिभागियों का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।
शारदीय नवरात्रि के अवसर पर राज इम्पीरियल होटल में आयोजित इस गरबा उत्सव में रोजाना हजारों गरबा प्रेमियों की भीड़ रही। वहीं प्रतिदिन राजनीति समाजसेवा कला साहित्य व पत्रकारिता के क्षेत्र में दखल रखने वाले गणमान्य जनों ने भी अपनी गरिमामय उपस्थिति दी। जिनके द्वारा लायंस क्लब के लोगों सहित गरबा प्रतिभागियों के आकर्षक नृत्य की सराहना व प्रशंसा कर उनका उत्साह बढ़ाया जाता रहा। सुमधुर डीजे की धुन व रात में जगमक करती रंग बिरगी विद्युत लाइट की रौशनी तथा कैमरे के चकाचौध कर देने वाली फ्लश लाईट के बीच प्रतिदिन गरबा प्रेमियों के नृत्य की एक एक स्टेप कैद होते रहे। लायंस क्लब के गरबा उत्सव में पधारे समस्त अतिथिगणों ने लायंस क्लब की इस सफल गरबा उत्सव कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रसशां की व लायंस क्लब के अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, लायंस गरबा चेयरमैन राजा माखीजा, संजय सिंगी सहित समस्त लायंस पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई दी। उपस्थित गणमान्य जनों का धन्यवाद ज्ञापन एम जे एफ लायंस राजकुमार शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन नेहा गुप्ता, निर्णायक सामाजिक सदस्य उपभोक्ता फोरम दुर्ग द्वारा किया गया ।