राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजनांदगांव लोकसभा संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल का कल 10 मार्च, 2024 को राजनांदगांव जिले में आगमन हो रहा है। प्रोटोकॉल के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजनांदगांव लोकसभा संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल दोपहर 2 बजे अपने निवास स्थान भिलाई-3 से प्रस्थान कर दोपहर 3:00बजे प्रेस क्लब राजनांदगांव में पत्रकारवार्ता लेगें उसके बाद 4:15 बजे डोंगरगढ़ मां बमलेश्वरी के दर्शन हेतु पहुंचेंगे। पश्चात गुरुद्वारा गुरु सिंघ सभा, डोंगरगढ, पहुंचकर वहां मत्था टेकेंगे, उसके बाद बुद्ध विहार, चंद्रगिरी में दर्शन करेंगे। अंत में रावटी पहाड़ी के बाद वापस अपने गृह निवास स्थान भिलाई पहुंचेंगे।
देखे संशोधित पत्र

थाने के बगल में लगी भूपेश की फोटो से छेड़छाड़, कांग्रेसियों ने की एफआईआर की मांग
राजनांदगांव शहर में बसंतपुर थाने के करीब ही महाकाल यात्रा के लिए गए फ्लैक्स में किसी उपद्रवी ने भूपेश बघेल की तस्वीर ही काट दी। इससे क्षुब्ध कांग्रेसियों ने थाने पहुंचकर विरोध दर्ज कराया और अपने नेता की तस्वीर से छेड़छाड़ करने वाले पर कार्रवाई की मांग की।