डोंगरगढ़. ग्राम मुरमुंदा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में जीव विज्ञान विषय पढ़ाने के लिए शिक्षक नहीं होने से बच्चों की पढ़ाई में बाधा उत्पन्न हो रही है. प्रभारी प्राचार्य श्रीमती एन.मेश्राम से मिली जानकारी के अनुसार मुरमुंदा हाई स्कूल में जीव विज्ञान पढ़ाने के लिए शिक्षक नहीं है. इससे 11वीं व 12वीं के विद्यार्थी विज्ञान विषय की पढ़ाई से वंचित हो रहे हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार अधिकांश बच्चे अपना टी सी निकालकर दूसरे स्कूल में दाखिल हो गए है. मुरमुंदा हाई स्कूल में पिपरिया कुरुभाट मुड़पार जामरी रांका हरसिगी के बच्चे पढ़ने आते हैं. प्रभारी प्राचार्य मुरमुंदा ने शिक्षक की व्यवस्था के लिए वरिष्ठ अधिकारियों से निवेदन किया गया है.